71 की उम्र में भी लगातार बढ़ रही है इस शख्स की नाक, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

By: Ankur Fri, 08 Oct 2021 4:21:51

71 की उम्र में भी लगातार बढ़ रही है इस शख्स की नाक, गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज किए जाते हैं और उन्हें सम्मानित किया जाता हैं। इनमें से कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड हैं सांसे बड़ी नाक का जो कि तुर्की के रहने वाले 71 वर्षीय तुर्क मेहमेत के नाम पर दर्ज हैं जिनकी नाक उस उम्र में भी बढ़ रही हैं और बीते 11 सालों से इन्होनें गिनीज बुक में अपनी जगह बनाकर रखी है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने सोशल मीडिया पर 11 साल से अपने टाइटल को बचाए रखे तुर्क मेहमेत के बारे में पोस्ट किया। कंपनी ने लिखा कि मेहमेत की नाक हर किसी से लंबी है। साथ ही बीते 11 साल से अपना टाइटल बचाए रखने वाले मेहमेत को बधाई।

उनकी नाक से बड़ी नाक किसी की नहीं है। तुर्क मेहमेत की नाक की लंबाई 8.8 सेंटीमीटर है। यानी उनके चेहरे के आगे साढ़े तीन इंच की उनकी नाक है। हर साल कई लोग उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सामने आते हैं। लेकिन किसी की भी नाक उनकी नाक से लंबी नहीं निकली। इसकी वजह ये है कि आज भी तुर्क मेहमेत की नाक लगातार बढ़ती जा रही है।

भले ही मेहमेत ने 11 साल से लंबे नाक का रिकॉर्ड बनाए रखा है, लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है कि उन्हीं की नाक दुनिया में सबसे लंबी रही है। आज तक का सबसे बड़ी नाक का रिकॉर्ड 18वीं शताब्दी के एक अंग्रेज थॉमस वेडर्स थे। उनकी नाक साढ़े 7 इंच थी। यानी मेहमेत की नाक से दोगुनी। कहा जाता है कि थॉमस एक सर्कस में काम करते थे। उनकी मौत के बाद कई दूसरे लोग इस लिस्ट में आए लेकिन बीते 11 साल से ये रिकॉर्ड मेहमेत के नाम पर दर्ज है।

ये भी पढ़े :

# दिशा पटानी ने अंग्रेजी सॉन्ग पर किया धासू डांस, Nora Fatehi के इस Dance वीडियो को मिले 7 करोड़ व्यूज, देखें

# पैसों की ऐसी तंगी कि डेंटिस्ट के पास जाने की जगह महिला ने खुद ही उखाड़ लिए अपने 11 दांत

# भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर शख्स ने बना डाला 1360 माचिस की तीलियों से अनोखा एयरक्राफ्ट, लगे 5 दिन

# हिना खान ने की घुड़सवारी, Deepika Singh ने अपनी देवरानी के साथ... , सनी लियोन ने 'मधुबन में राधिका' सॉन्ग पर... / VIDEO

# ...तो इस दिन होगी ‘सूर्यवंशी’ रिलीज, पति ने शेयर की माधुरी की Photo, इस एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com